Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:एक वर्ष में ही टूटने लगी सात निश्चय से बनीं सड़क - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 29, 2020

SAHARSA:एक वर्ष में ही टूटने लगी सात निश्चय से बनीं सड़क


सहरसा। सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के खजुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 में लगभग चार लाख की लागत से एक वर्ष पूर्व बना सड़क टूटने लगा है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत खुजरी गांव के मुख्य सड़क से गुलाब झा के घर तक तक जाने सड़क का निर्माण कार्य वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के द्वारा किया गया था। ग्रामीण उदयकांत मिश्र,संतोष मिश्र,मनोज मिश्र, हरेकृष्ण मिश्र, उमाकांत झा, पंकज झा, गुलाब झा आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक वर्ष में ही सड़क जानलेवा बन गई है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किये जाने से यह स्थिति बनीं है। बताया कि पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई थी। जिसको लेकर पूर्व में एसडीएम अश्वनी कुमार ने कार्यस्थल पर पहुंचकर जांच भी की गई परंतु कोई कार्रवाई आज तक नहीं किया गया है। अब सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है।