सहरसा। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे गोरहो- बलुआहा पथ में आरके पेट्रोल पंप के समीप सहरसा से मजदूरी कर अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे मजदूर को चाकू मारकर बदमाशों ने बाइक लूट लिया। पीड़ित पस्तवार निवासी अमित कुमार ने बताया कि आम दिनों की तरह सहरसा में ट्रक से गिट्टी खाली करने के बाद वापस अपने घर पस्तवार जा रहे थे। इसी दौरान गोरहो-बलुआहापथ पर पेट्रोल पंप से के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बाइक की चाबी मांगी। विरोध करने पर कमर के निचले भाग पर चाकू से वार कर दिया। इससे वो घायल होकर गिर पड़े। गिरते ही बदमाशों ने मोटरसाईकिल, मोबाइल एवं उनके जेब में मजदूरी का सात सौ रूपये लूटकर भाग गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Saharsa Crime News:मजदूर को चाकू मारकर बाइक व मोबाइल लूटे
