Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:दन्त चिकित्सक को अपराधियों ने दिया धमकी,कॉल कर बोला मुझे तुम्हारे नाम का सुपारी मिला है, जल्द ही तुम्हारी हत्या हो जाएगी। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 30, 2020

SAHARSA:दन्त चिकित्सक को अपराधियों ने दिया धमकी,कॉल कर बोला मुझे तुम्हारे नाम का सुपारी मिला है, जल्द ही तुम्हारी हत्या हो जाएगी।


सहरसा न्यूज़
सहरसा। शहर के चाणक्यपुरी के रहने वाले दंत चिकित्सक को मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला उजागर हुआ है। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार राजा ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि वो स्थानीय सूर्या अस्पताल में ऑन कॉल के रूप में कार्य करते हैं। जबकि डीबी रोड में उनका निजी क्लिनिक है। रविवार को साढ़े दस बजे के करीब उनके मोबाइल पर एक मोबाइल से फोन आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुझे तुम्हारे नाम का सुपारी मिला है। जल्द ही तुम्हारी हत्या हो जाएगी। उन्होंने कहा कि फोन आने के बाद पूरे परिवार डरा हुआ है। वहीं इस मामले में आइएमए के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से भी बात की और कार्रवाई का आग्रह किया। वहीं थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मोबाइल नंबर का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इसे उजागर किया जाएगा।