Kosi Live-कोशी लाइव Ind vs Aus: विराट कोहली तुरंत ही छोड़ दें कप्तानी, शर्मनाक हार के बाद हो रही मांग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 30, 2020

Ind vs Aus: विराट कोहली तुरंत ही छोड़ दें कप्तानी, शर्मनाक हार के बाद हो रही मांग


नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मुकाबले में मिली बड़ी हार के बाद विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। तीन मैचों की सीरीज के पहले दोनों ही मैच में मेजबान ने 370 से उपर रन बनाए। टीम इंडिया ने पहला मैच 66 जबकि दूसरा 51 रन से गंवाया। रविवार को मिली दूसरी हार के साथ ही सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा हो गया।

भारतीय टीम को मिली दो करारी हार के बाद फैंस के अंदर विराट कोहली को लेकर काफी गुस्सा है। सोशल मीडिया पर इस बात की मांग हो रही है कि वह कप्तानी छोड़ दें। उनकी जगह लोग रोहित शर्मा को कप्तान भारतीय टीम का कप्तान बनाना चाहते हैं। वैसे यह बात इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिताब जीतने के बाद से ही की जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार ने इसे एक बार फिर से चर्चा में ला दिया।

एक क्रिकेट फैन ने तो विराट कोहली को तुरंत ही टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने की मांग कर दी। उनका मानना है कि भारत और कोहली दोनों ही इस हार से शर्मिंदा हुए हैं।

एक फैन ने पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर की राय को शेयर करते हुए लिखा, कि गंभीर और पार्थिव पटेल दोनों का ही मानना है कि रोहित शर्मा टी20 और वनडे में कोहली के बेहतर कप्तान हैं। 

एक यूजर ने लिखा, कि भारत के बाहर लगातार पांच मैचों में रोहित शर्मा नहीं खेले और हर मैच में टीम इंडिया को हार मिली। रोहित को हम मिस कर रहे हैं।