Kosi Live-कोशी लाइव नई दिल्ली:टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सिराज के पिता का हुआ निधन, RCB ने जताया शोक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 21, 2020

नई दिल्ली:टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सिराज के पिता का हुआ निधन, RCB ने जताया शोक


नई दिल्ली| चार टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद गौस का निधन हो गया। गौस 53 बरस के थे और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। एक क्रिकेटर के रूप में सिराज की सफलता में उनके पिता की अहम भूमिका रही और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया।

सिराज की इंडियन प्रीमियर लीग टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने ट्वीट किया, ''मोहम्मद सिराज और उनके परिवार के प्रति हम तहेदिल से प्रार्थना करते हैं और शोक जताते हैं जिन्होंने अपने पिता को खो दिया। पूरी आरसीबी परिवार इस मुश्किल समय में आपके साथ है। मियां, मजबूत बने रहिए।''

जहीर खान ने माना, गेंदबाज ही तय करेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में जीत-हार का फैसला

पता चला है कि पृथकवास से जुड़े नियमों के कारण सिराज अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद नहीं लौटेंगे।

भारतीय टीम 13 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद अभी 14 दिन के पृथकवास से गुजर रही है।