Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/बिहार:साली के प्यार में पागल युवक ने पत्नी को रसगुल्ले में मिलाकर खिला दी चूहे मारने की दवा.....गर्भवती पत्नी की हुई मौत। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 21, 2020

बड़ी खबर/बिहार:साली के प्यार में पागल युवक ने पत्नी को रसगुल्ले में मिलाकर खिला दी चूहे मारने की दवा.....गर्भवती पत्नी की हुई मौत।


सुपौल। एक कहावत है कि प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं। वे अच्छे-बुरे और अपना-पराया में भेद करना भूल जाते हैं। वे तो सिर्फ अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर गुजने को तैयार रहते हैं। शुक्रवार को कुछ ऐसा ही मामला सुपौल में सामने आया है। जहां एक बहन दूसरी बहन की जानी दुश्‍मन बन गई।

सुपौल के बभनगामा वार्ड नंबर सात के निवासी मो0 इनुस की 22 वर्षीय पत्‍नी अनिशा खातून की शादी मटकुरिया में वार्ड नम्बर छह निवासी मो0 अताबुल के पुत्र मो0 सैयद के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनों के बीच प्‍यार था। लेकिन इस बीच सैयद का दिल अचानक शाली के लिए धड़कने लगा। और दोनों के बीच प्यार बढने लगा।

अनिशा खातून बन रही थी दोनों के बीच रोड़ा

सैयद अपनी साली से अब शादी करना चाह रहा था। इस बात की भनक जब अनिशा खातून को लगी तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद घर में अनबन शुरू हो गई। दोनों के प्‍यार के बीच अब अनिशा खातून रोड़ा बन गई। घर वाले भी अनिशा खातून के पक्ष में थे।

युवक ने कबूल की अपनी जुर्म

मोहम्मद सैयद ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह अपनी साली से प्‍यार करता था। उसके साथ उसके अवैध संबंध थे। लेकिन पत्‍नी को यह पसंद नहीं था। वह बार बार रुकावट डालती थी। इस लिए उसने अपनी साली के साथ मिलकर इसकी हत्‍या की साजिश रची। देर रात उसने रसगुल्‍ले में चूहे मारने वाली दवा मिला दी। इसके बाद अपनी पत्‍नी को खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते हीं त्रिवेणीगंज पुलिस ने हत्यारे मो0 सैयद और इसके पिता मो0 अताबुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को त्रिवेणीगंज पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है।