Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:ठंड में नवजात शिशुओं का विशेष ख्याल रखना चाहिए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 30, 2020

MADHEPURA:ठंड में नवजात शिशुओं का विशेष ख्याल रखना चाहिए


ठंड में नवजात शिशुओं का विशेष ख्याल रखना चाहिए


मधेपुरा, 30 नवम्बर। ठंड में नवजात बच्चे का विशेष ख्याल रखना चाहिए। सर्दी में खांसी और जुकाम जैसी तकलीफ से नवजात शिशु को खासतौर से बचाना चाहिए। उसकी देखभाल में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। सिविल सर्जन डॉ.सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नवजात शिशु परिवार के लिए खुशियां और आशा की नई किरण लेकर आता है। परिवार के सभी सदस्य उसके पालन पोषण का दायित्व खुशी-खुशी लेते और डाक्टर मां को सही राय देते हैं ताकि शिशु स्वस्थ रहे।

कैसे करें देखभाल :
सिविल सर्जन डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि घर पर नवजात शिशु का ध्यान रखने के लिए महिलाओं को ठंड के दिनों में कुछ चीजों का ख्याल रखना चाहिए। ठंड में बच्चे का ख्याल रखने के लिए कमरे का तापमान सामान्य रखना चाहिए। इसके लिए बच्चे को ऐसे कमरे में रखना चाहिए, जिसका तापमान आप अच्छे से मेंटेन कर रहे हों। तापमान मेंटेन करने के लिए आपको रूमहीटर का इस्तेमाल करना चाहिए। जब आप रूमहीटर को चालू करें तब आपको बच्चे को कमरे में नहीं रखना चाहिए। रूमहीटर बंद करने के बाद ही बच्चे को उस कमरे में लाना चाहिए।
नवजात को 8 से 9 महीने तक मां का ही दूध देना चाहिए-
सिविल सर्जन डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नवजात शिशु को 8 से 9 महीने तक मां का ही दूध देना चाहिए। इस समय किसी अन्य चीज का सेवन बच्चे को नहीं करना चाहिए, जिससे बच्चे के शरीर में प्रोटीन की मात्रा बनी रहती है। सर्दियों के दिनों में छोटे बच्चों को रोजाना नहीं नहलाना चाहिए। रोजाना थोड़ा सा गुनगुना पानी लेकर उसमें तौलिया भिगोकर बच्चे को शरीर को साफ कर लेना चाहिए जिससे बच्चा कीटाणुओं से भी दूर रहेगा और ठंड से भी। छोटे बच्चे को नहलाने के बाद अच्छे तेल से मालिश करनी चाहिए। बच्चे की मालिश के लिए सरसो का तेल सबसे बढ़िया है। बच्चों को सर्दियों के कपड़े पहनाना चाहिए। बच्चे के सर पर गरम टोपी अवश्य रखनी चाहिए और पैरों में मोज़े पहनाकर रखना चाहिए। बच्चे के लिए गर्म बिस्तर ठंड के दिनों में सबसे बढ़िया है। बच्चे की सोने की जगह इस प्रकार रखनी चाहिए जहां पर ज्यादा ठंडी हवा नहीं आती हो। सुबह के वक्त बच्चों को सूरज की रोशनी में लेकर जाना चाहिए जिससे कि बच्चे को फायदा होता है।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन,-
- एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
- अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।