Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:नदी में मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 30, 2020

SAHARSA NEWS:नदी में मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत


सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के नहरवार गांव में सोमवार कि सुबह धेमुरा नदी से मछली निकालने गए नहरवार के निवासी पनेश मुखिया की मौत नदी में डूबने से हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, पनेश नदी से मछली मारकर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। इसी क्रम में सोमवार को धेमुरा नदी में लगाए गए जाल से मछली निकालने वो नदी में गया था। जहां पांव फिसल जाने से वो गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार के सदस्यों पर तो मानों विपदा का असमान ही टूट गया हो। वहीं युवक की मौत से पंचायत के मुखिया विजय सिंह, पंसस नीलम देवी ,समाजसेवी नंदन यादव, मत्स्यजीवी शाखा के सचिव नारायण मुखिया, गुलशन राय सहित अन्य ने पीड़ित स्वजन को जल्द सरकारी सहायता देने की मांग की है।