बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार की रात गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एमआर सह दवा व्यवसायी प्रेम कुमार सुमन पश्चिमी बायपास रोड के पास किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार की रात वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। घर के पास ही बाइक सवार दो बमदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और गोली चला दी। गोली हाथ में लगने के बाद वह वहीं गिर पड़े। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के डॉ. आरके पप्पू के नर्सिग होम में पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया । इस घटना को लेकर लॉयन्स क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष डॉ. एसएन यादव के नेतृत्व ेमें सोमवार को एसपी योगेंद्र कुमार से मिले। एसपी ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
