मधेपुरा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चार नवंबर को मधेपुरा जिले के राजकीय उच्च विद्यालय बिहारीगंज के मैदान पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। चुनावी रैली को लेकर प्रशासनिक देखरेख में स्टेज और पंडाल की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। बतातें चलें कि बिहारीगंज विधानसभा से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस ने राष्ट्रीय समाजवादी नेता शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी बुंदेला को प्रत्याशी बनाया है। उनके पक्ष में चुनावी जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करने आ रहे हैं। इनके आगमन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बिहारीगंज विधानसभा का मतदान अंतिम चरण में सात नवंबर को होना निर्धारित है।
