Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura News: पुश्तैनी जमीन बेचने से रोका तो धारदार हथियार से गला रेतकर बेटे को मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 14, 2020

Madhepura News: पुश्तैनी जमीन बेचने से रोका तो धारदार हथियार से गला रेतकर बेटे को मार डाला


मधेपुरा।  Madhepura News:  थाना क्षेत्र कंहुआ गौडियारी में पिता ने अपने ही पुत्र को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शव को गायब करने की नियत से शव को छिपा दिया था पुआल में 

अरविंद मंडल (25) की हत्या उसके ही पिता गंगा मंडल ने धारदार हथियार से कर दी। हत्या के बाद मृतक के शव को गायब करने की नियत से पुआल के ढेर में छुपा दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की मां सहित अन्य स्वजन ने अरविंद की हत्या का आरोप उसके पिता गंगा मंडल पर लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

आरोपित पिता से पूछताछ कर रही पुलिस 

वहीं पुलिस ने आरोपित पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की मां लतिया देवी ने बताया कि उनके पति घर की पुश्तैनी जमीन बेचने के फिराक में था। इसको लेकर घर में विवाद होता था। वह और उनका पुत्र इसका विरोध करते थे। इस पर पति मेरे साथ भी मारपीट करता था। पति के प्रताडऩा से तंग आकर वे गुस्से से मायके छतियाना गांव चली गई थी। इस बीच हुए विवाद को लेकर पिता ने पुत्र की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने बताया कि मृतक के मां के आवेदन पर पिता को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही।  

पुलिस कर रही पूरे मामले की हर बिंदू पर जांच 

थाना क्षेत्र कंहुआ गौडियारी में पिता ने अपने ही पुत्र को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या मामले की पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपित की पत्‍नी की शिकायत पर केस दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।