पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एक बार फिर से नीतीश कुमार की ताजपोशी होने जा रही है। वहीं हार के बाद विरोधियों के हमले तेज हो गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में हारने के बाद राजद की ओर से जुबानी हमले जारी है। राजद नेता मनोज झा ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मनोज झा (Manoj Jha) ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगे। उनके पास बहुमत बेहद कम है। इस संख्याबल पर वो लंबे वक्त तक बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बने रह स,कते हैं।
मनोज झा ने बीजेपी नेता उमा भारती के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कति उन्हें बिहार की राजनीति को समझना होगा। उन्हें बिहार को पहले समझना होगा। उन्होंने उमा भारती को अवांछित टिप्पणी से बचने की सलाह दी और कहा कि पहले उन्हें बिहार और बिहार की राजनीति को समझने की जरूरत है । आपकतो बता दें कि उमा भारती ने बिहार चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव बहुत अच्छा लड़का है, लेकिन वो सरकार नहीं चला सकते। उमा भारती ने कहा कि तेजस्वी नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन थोड़े बड़े होने के बाद।
