चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने जहां एक ओर जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की काफी आलोचना की, वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमेशा तारीफ किया। वे यहां तक कह डाले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वे हनूमान हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि जहां से लोजपा के प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वहां भाजपा प्रत्याशी के जिताएं। उन्होंने चुनाव में एनडीए के प्रमुख घटक दल जदयू की काफी आलोचना की। उन्होंने बिहार में रोजगार का नहीं होना, शिक्षा व्यवस्था का चौपट रहने सहित स्वास्थ्य सेवा की बदहाल स्थिति पर तीखा प्रहार किया। हालांकि इस चुनाव में लोजपा ने एक ही सीट जीत पर जीत हासिल की है।
एनडीए में रहते तो होता ज्यादा लाभ
राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो लोजपा को एनडीए छोड़ना काफी महंगा पड़ा। हालांकि कुछ विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि लोजपा ने इस चुनाव में जदयू को काफी नुकसान पहुंचाया। लेकिन लोजपा का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा।
