Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/Bihar News:नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर छठ पर्व में महिलाओं ने दिया दंड प्रणाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 20, 2020

बड़ी खबर/Bihar News:नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर छठ पर्व में महिलाओं ने दिया दंड प्रणाम


बिहार में नीतीश कुमार की दोबारा जीत के पीछे महिलाओं का अहम योगदान माना जा रहा है। इस बात की प्रमाण छठ के मौके पर शुक्रवार को देखने को भी मिला।

चार महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएम बनने पर छठी मैया को दंड प्रणाम दिया। चारों ने बताया कि उन लोगों ने छठी मैया से नीतीश के मुख्यमंत्री बनने पर दंड प्रणाम करने की मन्नत मानी थी। दंड प्रणाम में अपने घर से छठ घाट तक लेटते हुए जमीन नापते हुए जाना होता है।

सुपौल में सरायगढ़ के प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के कुली पट्टी गांव के वार्ड एक की इन महिलाओं के अनुसार स्थानीय विधायक की जीत और नीतीश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए छठी मैया से अपने घर से छठ घाट तक दंड प्रणाम देने की कबूला की थी।

अपनी इसी मन्नत को पूरा करने के लिए महिलाओं ने दंड प्रणाम जैसा कठिन व्रत किया। नीतीश कुमार को सीएम बनने और स्थानीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव के जीतने पर शिवराम मंडल की पत्नी सरस्वती देवी, गंगाराम मंडल की पत्नी उम्दा देवी, बबीता देवी और मीला देवी ने अपने अपने घर से आधा किलोमीटर दूर पोखर में बने छठ घाट तक दंड प्रणाम दिया।

कबूला पूर्ण होने पर महिलाएं काफी उत्साहित दिखी। नीतीश की जीत पर गांव की महिलाओं द्वारा दंड प्रणाम करना खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।