न्यूज डेस्क: बिहार के 20 जिलों में जमीन सर्वे का काम तेजी के साथ हो रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की राज्य में जमीन सर्वे के साथ साथ भू-सर्वेक्षण का भी काम किया जायेगा। इससे राज्य में रहने वाले लोगों को कई तरह के फायदे होंगे।
खबर के मुताबिक बिहार भू-सर्वेक्षण में जमीन उसके लगान के साथ ही कृषि योग्य भूमि की भी पूरी जानकारी होगी। साथ जी साथ इसमें कृषि योग्य भूमि के लिए किस नदी, झील, तालाब या कुएं से जल लिया जाता है, उसकी भी जानकारी होगी।
इतना ही नहीं इसके अलावा यदि वे किसी अन्य स्रोत से पानी लेते हैं तो उसकी भी जानकारी होगी। जमीन के लिए तय आवागमन का रास्ते की भी सूचना होगी।
वहीं जमीन सर्वे के दौरान नया खतियान बनाया जायेगा और जमीन का नया नक्शा भी तैयार किया जायेगा। इससे राज्य में जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की परेशानी समाप्त हो जाएगी और राज्य के लोगों को इससे काफी लाभ भी प्राप्त होगा। सरकारी आदेश के मुताबिक ये काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा।
