Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:सरपंच के बेटे ने रिश्ते को किया तार-तार, 17 साल की चचेरी बहन से रचा ली शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 22, 2020

BIHAR NEWS:सरपंच के बेटे ने रिश्ते को किया तार-तार, 17 साल की चचेरी बहन से रचा ली शादी


बांका। कई बार आपके सामने में कुछ ऐसे वाक्या जो जाते हैं, जिनके बारे में आपके पास कहने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं। ऐसी ही एक शादी की खबर बांका से आई है। जिसे जान कर आपके होश उड़ जाएंगे। साथ ही आप यह भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आजकल के रिश्ते-नाते की अहमियत क्या रह गई है।

दरअसल, बांका के पंजवारा प्रखंड के एक सरपंच का बेटा भागलपुर में रह कर पढ़ाई कर रहा था। कुछ समय बाद उसी गांव की एक युवती भी पढ़ाई करने भागलपुर आई। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं। कुछ समय सब कुछ ठीक रहा। दोनों सामन्य रूप से मिलते-जुलते थे। लेकिन इस बीच दोनों का दिल एक-दूसरे के लिए धड़कने लगा। बस फिर क्या था, दोनों ने चुपके से भागलपुर में ही एक मंदिर में शादी रचा ली। हालांकि इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। वे लोग पहले की तरह ही अलग-अलग रह रहे थे।

गांव से अचानक दोनों हो गए फरार

कोरोना संक्रमण की वजह से दोनों कुछ महीने से घर में ही रह रहे थे। इस बीच कुछ दिन पूर्व युवती शौच के बहाने घर से निकली और युवक के साथ फरार हो गई। काफी खोज-बीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो युवती के पिता ने पंजवारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।

हवेली खडग़पुर के एक लॉज में पकड़े गए दोनों

सरपंच का पुत्र अपनी चचेरी बहन के साथ मुंगेर जिले के हवेली खडग़पुर से एक लॉज में पकड़ा गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार युवती अभी नाबालिग है। वहीं, युवती ने बताया कि वह दोनों भागलपुर में रहकर पढ़ाई करते थे। इसी दौरान दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं, थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि फरार प्रेमी जोड़े की बरामदगी के बाद शनिवार को बांका न्यायालय में बयान दर्ज कराने भेजा गया है।