Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बिहार में जमीन का खतियान निकालें ऑनलाइन, ये है पूरा प्रोसेस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 18, 2020

BIHAR:बिहार में जमीन का खतियान निकालें ऑनलाइन, ये है पूरा प्रोसेस


न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन खरीदने से पहले किसी भी जमीन का खतियान ऑनलाइन जरूर निकालें। इससे आपको जमीन से जुड़ी पूरी डिटेल्स प्राप्त हो जाएगी और आप जमीन खरीदने में धोखाधड़ी का शिकार नहीं हो पाएंगे। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।

बिहार में जमीन का खतियान निकालें ऑनलाइन।

1 .जमीन का खतियान निकालने के लिए आप बिहारभूमि (Biharbhumi) की अधिकारी पोर्टल पर विजिट करें।

2 .बिहाभूमि की वेबसाइट ओपन पर आपको सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करना होगा।

3 .इसके बाद आपको अपना अंचल और मौजा सेलेक्ट करना होगा।

4 .इसके बाद जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे भरना होगा।

5 .इसके बाद भूलेख जमाबंदी खतियान खुल जायेगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल : http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/

बिहार में जमीन से जुड़ी किसी प्रकार की सही जानकारी के लिए आप बिहार सरकार की इस आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर विजिट करें। आपको सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन के द्वारा प्राप्त हो जाएगी।