Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बिहार में जमीन खरीदते वक्त करें गहन जांच, बढ़ रही धोखाधड़ी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 18, 2020

BIHAR:बिहार में जमीन खरीदते वक्त करें गहन जांच, बढ़ रही धोखाधड़ी


न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन की खरीद बिक्री जीतनी तेजी के साथ बढ़ रही है। उतनी तेजी के साथ धोखाधड़ी भी हो रहा हैं। इसलिए अगर आप जमीन खरीद रहे हैं तो आप किसी पर आंख बंद करके विश्वास ना करें और जमीन खरीदने से पहले उसकी जांच जरूर करें।

बिहार जमीन खरीदते वक्त करें गहन जांच।

1 .अगर आप किसी कंपनी या अखबार में विज्ञापन देखकर प्रॉपर्टी खरीद रहे है तो पहले आप ये जरूर पता करें की जमीन पर किसी थर्ड पार्टी के अधिकार तो नहीं हैं।

2 .बिहार में जमीन खरीदने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि भूमि लेनदेन से जुड़े असली दस्तावेज सही हैं या नहीं।

इसके बाद ही जमीन खरीदें।

3 .बिहार में जमीन खरीदने से पहले पता करें की स्थानीय कानून / नियम भूमि खरीदने पर कोई प्रतिबंध न लगाए।

4 .आप ऑनलाइन के द्वारा किसी भी जमीन के असली मालिक का पता लगा सकते हैं। आप हमेशा उसी मालिक से रजिस्ट्री कराये। जिसके नाम से जमीन हैं।

5 .बिहार में बहुत सी जमीन ऐसी है जो गिरवी रखी हुई है या उस जमीन का केस है। इस तरह के जमीन को खरीदने की कोशिश ना करें।