Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बिहार में तेजी के साथ होगा जमीन सर्वे, इन लोगों की बढ़ेगी परेशानी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 18, 2020

BIHAR:बिहार में तेजी के साथ होगा जमीन सर्वे, इन लोगों की बढ़ेगी परेशानी


न्यूज डेस्क: बिहार में नीतीश सरकार का गठन हो गया हैं। साथ ही साथ नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक भी खत्म हो गई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी के साथ किया जायेगा। साथ ही साथ जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या को खत्म किया जायेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक इस जमीन सर्वे के द्वारा जमीन का नया खतियान बनेगा। साथ ही जमीन का नया मानचित्र भी आएगा। हर खतियान की चार कॉपी बनेगी, जिसमें एक कॉपी रैयत को दूसरा अंचलाधिकारी को तीसरा जिलाधिकारी और चौथा भू अभिलेख विभाग निदेशालय के पास सुरक्षित रहेगा।

आपको बता दें की इस जमीन सर्वे से कुछ लोगों की परेशानी भी बढ़ जाएगी।

जो लोग किसी दूसरे के जमीन पर कब्ज़ा किये बैठे हैं उन्हें उस जमीन को छोड़ना होगा। साथ ही साथ जमीन खरीद बिक्री में धांधली करने वाले लोगों पर भी सिकंजा कसा जायेगा।

इस जमीन सर्वे के द्वारा सरकारी जमीन पर अबैध कब्ज़ा किये लोगों की भी परेशानी बढ़ेगी। सरकार ने साफ कर दिया है की इस जमीन सर्वे से सभी प्रकार के अबैध कब्जा को हटाया जायेगा। साथ ही साथ घरेलू लड़ाई-झड़ने को भी खत्म किया जायेगा।