Kosi Live-कोशी लाइव ऑनर किलिंग/Bihar Crime: शादी से पहले बाप ने कर दी बेटी की हत्या, मां ने आठ को बनाया आरोपित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 19, 2020

ऑनर किलिंग/Bihar Crime: शादी से पहले बाप ने कर दी बेटी की हत्या, मां ने आठ को बनाया आरोपित


नालंदा। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। गांव के निवासी सुशील बिंद ने अपनी 18 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी उर्फ संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को गायब कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपित पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतका की मां जीतनी देवी ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने इसी गांव का एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की मां जीतनी देवी पटना जिला के कादिरगंज थाना के एक गांव में अपने मायके में बच्चों के साथ रहती है। उसकी बेटी की शादी तय हो चुकी थी। आरोप है कि उसके पति सुशील बिंद ने दीपावली के समय धान कटनी के लिए ननिहाल से बुलाकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

शराब के नशे में पुलिस को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

बिहार थाना क्षेत्र के खंदक पर मोहल्ले में शराब के नशे में धुत पुलिस को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक गोपी यादव है। जबकि इसके दो साथी भागने में सफल रहे। बिहार थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि तीन युवक शराब के नशे में खंदक मोड़ के समीप हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहे थे। उसी समय मौके पर पहुंची पुलिस और इन तीनों ने धमकी दे डाली। उसके बाद एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दो भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि उन दोनों के ऊपर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।