पूर्णिया। शराब तस्करी के मामले में मुफस्सिल पुलिस को फिर मिली बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार की सुबह बिलोरी बायपास के समीप एक स्कार्पियो पर 210 लीटर रॉयल चैलेंज व इम्पीरियल ब्लू का 562 बोतल विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि रविवार की देर संध्या भी मुफस्सिल पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर 103 बोतल विदेशी शराब पकड़ाया था। जिसके बाद सुबह एक स्कॉर्पियो से भी शराब की सूचना गुप्त रूप से मिली। जिसके बाद तुरंत थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के साथ एएसआई मधुसूदन मंडल व दल बल को लेकर बेलौरी एनएच पर वाहन जाँच पड़ताल करनी शुरू कर दी। जिसके बाद (बीआर11पीसी0423) नम्बर की स्कार्पियो गाड़ी को पकड़ा तो गाड़ी के अंदर 23 काटून विदेसी शराब कुल 562 बोतल कुल 210 लीटर विदेशी शराब जप्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्कर बंगाल से स्कार्पियो पर शराब लोड कर बायसी,डगरुआ होते हुए नवगछिया(भागलपुर )जा रहा था। बता दे कि शराब तस्करी करने के लिये पुराने वाहन खरीद कर बिहार के कई जिलों में स्थानीय शराब तस्कर से मिलकर विदेशी शराब का कारोबार करते हैं। वहीं थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्कॉर्पियो में सीट के अंदर 23 कार्टन में कुल 210 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 562 बोतल विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो से दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति में मोहम्मद हसबुल और मोहम्मद अब्दुल दोनो अमौर थाना के रामनगर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों व्यक्तियों पर शराब अधिनियम के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वही इस मामले से जुड़ी तस्करों की खोजबीन जारी है।
