Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:मिट्टी काटने के विवाद में कुदाल से काटकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 30, 2020

MADHEPURA:मिट्टी काटने के विवाद में कुदाल से काटकर हत्या


मधेपुरा। थाना क्षेत्र के रामपुरखोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 11 रटनिया वासा में सोमवार की संध्या भूमि विवाद में कुदाल से काटकर अनिल यादव (45) की हत्या कर दी गई। जबकि विवाद में दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। खेत की मेढ़ पर मिट्टी काटने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद करने वाले पड़ोसी हैं। दोनों पक्षों के बीच झड़प में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सर पर कुदाल से वार कर दिया। इससे अनिल जख्मी हो हो गए। अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वजन ने बताया कि खेत मे मेढ़ बनाने के दौरान दोनों पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई थी। मारपीट के दौरान लाठी डंडा से एक दूसरे पर वार किया जाने लगा। इस बीच कुदाल लेकर आए आरोपित छोटू यादव पिता श्यामलाल किशोर यादव ने अनिल यादव के सर पर वार कर दिया। इससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। सर के बीचों-बीच चोट लगने के कारण खून काफी बह गया था। आनन फानन में स्वजन ने उदाकिशुनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉ. आभास कुमार ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि स्वजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपित को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। स्वजन परशुराम यादव, राकेश यादव भी मारपीट के दौरान जख्मी हो गए हैं। स्वजनों ने बताया कि भूमि विवाद कई वर्षों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।