Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/खगड़िया:युवक की हत्या कर शव को पुलिया में फेंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 1, 2020

मधेपुरा/खगड़िया:युवक की हत्या कर शव को पुलिया में फेंका


मधेपुरा। थाना क्षेत्र के बसनवाड़ा पंचायत के चमरूबासा-बखनाबासा के बीच पुलिया के नीचे सोमवार को एक युवक का शव मिला है। युवक की मारपीट व गला दबाकर हत्या कर शव को पुलिया के नीचे फेंक दी गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना अंतर्गत सकरोहर वार्ड संख्या 13 के उमेश मंडल के पुत्र सुमित कुमार (25) के रूप में हुई है। उसकी पहचान पिता, चाचा, भाई आदि घटनास्थल पहुंचकर किया। घटना की सूचना पर पहुंचे एएसआइ रविद्र कुमार राय लोगों से पूछताछ की। मृतक के चाचा रामबहादुर मंडल ने बताया कि सुमित अभी गांव में रहकर पशु पालन कर जीवन यापन कर रहा था। एक-दो दिनों में मजदूरी करने बाहर जाने वाला था। वह अन्य मजदूर से संपर्क करने के लिए रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव में निकला था। जहां से करीब आठ बजे रात में वापस आने के दौरान किसी ने उसका अपहरण कर रात में हत्या कर दी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर मधेपुरा जिला सीमा क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे फेंक दिया। स्वजनों ने बताया कि सुमित की शादी दो साल वर्ष पहले हुई थी। पुलिस पड़ताल के दौरान उसके मुंह पर कई जगह चोट का निशान मिला है। वहीं गला दबाने का काला दाग मिला। घटना की सूचना पर बसनवाड़ा पंचायत के मुखिया अंजनी कुमार सिंह, सरपंच उदय कुमार सिंह, सुधीर रंजन सहित काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि स्वजनों के द्वारा आवेदन मिलने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश की जाएगी। फिलहाल कई बिदुओं पर जांच की जा रही है।