Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:बच्चे को बाइक से ठोकर मारने के बाद एक बोरी शराब छोड़कर भागा तस्कर। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 14, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:बच्चे को बाइक से ठोकर मारने के बाद एक बोरी शराब छोड़कर भागा तस्कर।

सहरसा। पामा दुर्गा स्थान के पास मंगलवार को सबेरे देशी शराब का तस्कर एक बोरी देसी शराब छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा मंदिर पामा के पास रंजीत महतो की पान दुकान के पास बाइक पर सवार एक व्यक्ति से एक बच्चा को ठोकर लगने के दौरान कुछ लोग दौड़ पड़े। लोगों को देखते ही तस्कर एक बोरी में भरा देसी शराब छोड़कर बाइक लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने पतरघट पुलिस सहित स्थानीय चौकीदार में सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकीदार दीपनारायण पासवान को स्थानीय लोगों ने शराब की पाउच भरी एक बोरी पुलिस को सौंप दिया। इस बाबत ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चौकीदार द्वारा बरामद बोरी में भरा देसी शराब के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। देसी शराब के तस्कर को चिह्नित कर गिरफ्तार की जाएगी।