Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:JDU छोड़ RJD में आए श्याम रजक के साथ हो गया खेल, टिकट तो दूर की बात, प्रचारक भी नहीं बन सके - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 14, 2020

BIHAR NEWS:JDU छोड़ RJD में आए श्याम रजक के साथ हो गया खेल, टिकट तो दूर की बात, प्रचारक भी नहीं बन सके

पूर्व मंत्री श्याम रजक की गिनती प्रमुख दलित चेहरों में होती है। वे कुछ समय पूर्व मंत्री पद छोड़ जदयू से राजद में शामिल हुए थे। मगर उनकी सीट फुलवारीशरीफ गठबंधन में माले के खाते में चली गई। अब राजद के स्टार प्रचारकों की सूची में भी उन्हें जगह नहीं मिल पाई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह और दसई चौधरी को भी स्टार प्रचारकों में जगह नहीं मिली है।

राजद के चुनाव प्रचार की धुरी इस चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ही होंगे। इस विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर पार्टी ने सोमवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें लालू परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का है।

तेजप्रताप यादव और डा. मीसा भारती भी पार्टी के प्रचार की कमान संभालेंगी। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी भी स्टार प्रचारक रहेंगे। खास बात यह है कि इसमें अब्दुल बारी सिद्दीकी, रमई राम, श्याम रजक, कांति सिंह, दसई चौधरी जैसे नाम गायब हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की गैरमौजूदगी में इस बार राबड़ी के कंधों पर पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। सबसे ज्यादा दारोमदार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कंधों पर है।

यह हैं राजद के 30 स्टार प्रचारक
राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, रामचंद्र पूर्वे, जयप्रकाश नारायण यादव, मनोज कुमार झा, अहमद अशफाक करीब, अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेमचंद्र गुप्ता, तनवीर हसन, वृषिण पटेल, सुबोध कुमार, डा. सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद फारुख, सुरेश पासवान, सुखदेव पासवान, राजवंशी महतो, सीताराम यादव, डा. उर्मिला ठाकुर, मोहम्मद कारी सोहेब, अनिल कुमार पासवान, मोहम्मद सलीम परवेज, अशोक कुमार सिंह, रामबली सिंह, चंद्रवंशी श्रीनारायण महतो, राजनीति प्रसाद और प्रतिमा कुशवाहा।