Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:घरेलू विवाद में विवाहिता ने जहर खा कर दी जान। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 14, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:घरेलू विवाद में विवाहिता ने जहर खा कर दी जान।

सहरसा। जम्हरा पंचायत के चिनाही के वार्ड नंबर 12 में सोमवार की देर शाम घरेलू विवाद में एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर मृतका आशा देवी की शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा।

ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना स्थित जोड़गमा निवासी श्रीप्रसाद रजक की पुत्री आशा कुमारी (20) की शादी एक वर्ष पूर्व जम्हरा पंचायत के चिनाही निवासी प्रमोद रजक का पुत्र मंगल रजक के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद से आशा अपने ससुराल में रहती थी। ससुराल में हो रहे पारिवारिक विवाद के कारण आशा ने जहर खा ली। परिवार के सदस्यों ने पुलिस से बचाव के लिए ग्रामीण डाक्टरों के पास इलाज कराया लेकिन ग्रामीण डॉक्टर आशा को बचाने में सफल नहीं हुए। पुलिस मृतका के पति मंगल कुमार रजक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी है। मायके पक्ष द्वारा आवेदन दिये जाने उपरांत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।