Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट। saharsa news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 18, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट। saharsa news


सहरसा। काशनगर ओपी क्षेत्र के पचाढ़ी गांव स्थित मक्कड़ी टोला में शनिवार की रात बदमाशों ने रामचंद्र मेहता के घर में घुसकर नकद, जेवरात, मोबाइल, कपड़े लूट लिया। पीड़ित गृहस्वामी रामचंद्र मेहता ने ओपी में दिए आवेदन में अज्ञात बदमाशों पर लूटपाट का आरोप लगाया है। दिए आवेदन में बताया गया है कि शनिवार की देर रात करीब आधे दर्जन अज्ञात बदमाश हथियार के बल पर उनके घर में घुस गये और आलमीरा तोड़कर 50 हजार रुपये नकद, जेवरात, कपड़ा और दो मोबाइल लूट लिया। इस दौरान हो हल्ला किए जाने के बाद ग्रामीणों के पहुंचने से पहले सभी बदमाश फरार हो गये। ओपी अध्यक्ष रूपचंद्र उरांव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस बल को भेजा गया था। इस मामले की छानबीन की जा रही है।