Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/बिहार चुनाव: चिराग ने पिता के दसकर्म पर लिया संकल्प,नीतीश कुमार को दुबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाने की करुंगा कोशिश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 18, 2020

बड़ी खबर/बिहार चुनाव: चिराग ने पिता के दसकर्म पर लिया संकल्प,नीतीश कुमार को दुबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाने की करुंगा कोशिश


पटना : चिराग पासवान ने पिता दिवंगत राम विलास पासवान के दसकर्म पर बाल मुंडवाते हुए लिया प्रण, नीतीश कुमार को दुबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकने की हर मुमकिन कोशिश करूंगा.




चिराग पासवान ने कही ये बातें




एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पिता के दसकर्म पर सर मुड़ाते हुए कहा कि मैं दुबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकने की हर मुमकिन कोशिश करूंगा, इसके लिए मैं संकल्पित हूँ . मुझे उनके नेतृत्व और नीति से परहेज़ है. मै बीजेपी से सीखता हूं की मुख्यमंत्री की लोकप्रियता समाप्त होने के बावजूद,जनता में आक्रोश के बावजूद बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बहुत पहले घोषित कर चुके हैं.

हर दिन इस बात का प्रमाण भी दे रहे हैं.




पिता के सपने को सच करने में जुटे चिराग




चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता का आखिरी सपना था कि पार्टी अकेले चुनाव लड़े,वो सच कर रहा हूँ. सारी रणनीति उन्होने बनाई, पापा ने अस्पताल जाने के पहले भाजपा के कई नेताओं को बताई थी अपने दिल की बात. सीटों पर हमलोगों की चर्चा भाजपा से नही हुई थी.




चिराग का छलका दर्द




चिराग ने कहा कि गठबंधन से अलग होने के सिवा कोई विकल्प नही था . बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के साथ मुख्यमंत्री नही थें और उन्होने सात निश्चय पार्ट टू की घोषणा की फिर कोई विकल्प नही था मेरे पास. मुझे भाजपा से समर्थन की अपेक्षा नही है. मुझे दुख होते है की केबिनेट में पापा के सहयोगी अब उनकी पार्टी को वोटकटवा कह रहे हैं.मगर मैं अपशब्द नही कह सकता, मेरी आस्था पर रोक नही लगा सकते, प्रधानमंत्री मेरे दिल में बसते हैं .उस बुरे समय में वो मेरे साथ थे. मुख्यमंत्री तो नही थे ना, पिता के देहांत के बाद तीन बार मिले एक बार आंख तक नही मिलाई, अगर उन्होने मुझे सांत्वना तक दी होती तो मुझे बोलने में संकोच होता मगर अब तो मुझे उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनने से रोकना है. वो बड़े हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं,अगर मिलेंगे तो पांव छू कर प्रणाम करूंगा, मगर उन्हें मुख्यमंत्री बनने से रोकने का हर प्रयास करूंगा. अब मैं चुनावी मैदान में हूँ और अब उन्हें रोकने की हर कोशिश होगी.