Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/मधेपुरा:राजद विधायक सह वर्तमान राजद उम्मीदवार का किया भव्य स्वागत। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 14, 2020

बड़ी खबर/मधेपुरा:राजद विधायक सह वर्तमान राजद उम्मीदवार का किया भव्य स्वागत।

राजद विधायक सह वर्तमान राजद उम्मीदवार का किया भव्य स्वागत

रामानंद कुमार ब्यूरो रिपोर्ट मधेपुरा 


मधेपुरा विधानसभा से महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार के रूप में एक बार फिर राजद का सिंबल मिलने के बाद से ही मधेपुरा विधानसभा में भी खुशी की लहर दौड़ रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथो से टिकट लेकर आए  प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर का मधेपुरा  विधानसभा में स्वागत एवं बधाई का अनंत दौर जारी है। देर रात अपने पैतृक गांव भेलवा पहुंच कर  प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर ने पूरे गावं का भ्रमण करके जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। आस्था का प्रतीक मा काली स्थान में पूजा अर्चना करने पहुंचे  प्रोफ़ेसर चंद्र शेखर के साथ स्थानीय निवासी अरविंद यादव,दिपक कुमार,संजीव कुमार, मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि  प्रोफ़ेसर चंद्र शेखर को राजद का टिकट मिलने से पूरे गावं में खुशी का माहौल है ,और रिकॉर्ड मतों से विजई होने का आशीर्वाद देते हैं। हमलोग राजद सुप्रीमो श्री लालू यादव, और बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित समस्त राजद परिवार को धन्यवाद देते हैं। मधेपुरा  विधानसभा से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं और सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस को ग्रामीण युवाओं ने हार्दिक स्वागत किया। समाचार प्रेषित होने तक पूरे इलाके में बधाई एवं शुभकामनाओं का दौर जारी है।