मधेपुरा। आलमनगर के बजराहा में एक युवक ने फंदा से लटक कर अपनी जान दे दी। यद्यपि अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना रविवार की देर रात बजराहा स्थित युवक के ससुराल की बताई गई। सोमवार की सुबह युवक का शव मछली माही वाला प्लास्टिक जाल के फंदा से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही बजराहा लोगों ने मृतक के घर वालों को जानकारी दी। जानकारी पर मृतक के स्वजन और आलमनगर पुलिस बजरा पहुंचकर घटना का जायजा लिया। युवक भागीपुर वार्ड तीन के वीरेंद्र पासवान का पुत्र श्रीचरण पासवान (25) था। स्वजनों ने बताया कि बीते माह आठ सितंबर को श्रीचरण ने अपनी मर्जी से बजराहा वार्ड पांच के दिनेश पासवान की पुत्री कुंदन से विवाह की थी। उसके बाद से वह लगातार ससुराल में ही रह रहा था। यद्यपि पुलिस और स्वजन द्वारा अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया जा सका है। बताया गया कि मृतक दो भाई और दो बहन था। इसमें श्रीचरण के शादी से करीब 15 दिन पूर्व उसकी एक बहन की निधन हो गया। वहीं बचपन में ही श्रीचरण के माता-पिता का निधन से उसका साया छीन गया था। घटना के बाद मृतक का शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा हो जाएगा।
Tuesday, October 20, 2020
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002