कटिहार। रेल पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन संख्या 05909 स्पेशल अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ की संयुक्त छापामारी में लावारिस स्थिति में बैग में रखे 19 विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई। रेल थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि मामले में किसी कि गिरफ्तारी नहीं हुई है। जब्त शराब कुल 14 लीटर है, जिसे ट्रेन के स्लीपर बोगी के सीट के नीचे से बरामद किया गया है। बताया कि रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही डॉग स्कायड की भी मदद ली जा रही है। पर्व और चुनाव को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।