पुलिस की सख्त पहरेदारी के बीच टाऊन थाना से फरार सिपाही ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। न्यायालय से उसे जमानत मिल गयी। मालूम हो कि एसपी की स्कॉट गाड़ी से शराब बरामद होने के मामले जहां एसपी ने दो सुरक्षा गार्ड, एक जिप्सी चालक को निलंबित कर दिया था। तीनों को गिरफ्तार किया गया था।
न्यायालय से उन्हें जमानत मिल गयी थी। लेकिन एक सिपाही अमर कुमार की संलिप्तता की जांच के दौरान आरोप सही पाया गया। सिपाही को पुलिस अभिरक्षा में सदर थाना में रखा गया था। लेकिन वह वहां फरार हो गया था। सिपाही के फरार होने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए सदर थाना के ऑडी में तैनात एक दरोगा को निलंबित करते हुए दो डीएसपी को फरार सिपाही को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
फरार सिपाही की तलाश में जुटी पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली सिपाही सोमवार को कोर्ट मे सिलेंडर करने वाला। सोमवार को पूरे दिन पुलिस न्यायालय के आसपास चौकन्ना रही। लेकिन सोमवार को सिपाही कोर्ट नहीं पहुंचा। मंगलवार को भी पुलिस कोर्ट के आस-पास उसपर नजर गड़ाए रही। लेकिन फरार सिपाही पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में पहुंच गए। न्यायालय से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
