सहरसा. बिहार (Bihar) के सहरसा (Saharsa) में गुरु-शिष्या का रिश्ता कलंकित होने का मामला सामने आया है. स्कूल के शिक्षक पर दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को ब्लैकमेल (Rape And Blackmail) कर एक वर्ष तक उसका यौन शोषण (रेप) करने का आरोप लगा है. इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उस पर शादी का दबाब बनाया. लड़की के घरवालों को जब इसका पता चला तो काफी जद्दोजहद के बाद वो उसे वहां से रिहा कर घर ला पाने में कामयाब हुए.
मामला बनमा ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर का है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग छात्रा यहां अपनी मां और दो बहनें के साथ रहती है. उसके पिता सऊदी अरब में काम करते हैं.

पीड़िता के मुताबिक आरोपी शिक्षक ने एक दिन उसे क्लास रूम में बुलाया था जहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने हथियार सटा कर उसके अश्लील फोटो ले लिए. बाद में वो इसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा. लड़की की मानें तो आरोपी शिक्षक ने उससे घर से पैसा और जेवरात भी मंगाया था. फिर एक दिन उसने उसे एक बगीचे में आने को कहा, यहां वो चार-पांच लड़कों के साथ मौजूद था. आरोपी ने जबरन उसे बाइक पर बिठा लिया और अपने घर ले गया. यहां उसे कमरे में बंद कर रखा. यहां एक साल तक आरोपी ने उसका यौन शोषण किया.
आरोपी शिक्षक केस वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर बना रहा दबाव
पीड़िता की आपबीती सुनकर उसके परिजनों के होश उड़ गए. वो उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज करवाया. जब आरोपी को इस बात का पता चला तो उसने पीड़ित परिवार पर इसे वापस लेने का दबाब बनाया, और केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित छात्रा की मां का कहना है कि एक महीना बीतने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे वो आरोपी की तरफ से लगातार दी जा रही धमकियों से दहशत में जीने को मजबूर हैं.वहीं इस बारे में पुलिस के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. (कुमार अनुभव सिंह की रिपोर्ट)