Kosi Live-कोशी लाइव Sarkari Naukri: बिहार राज्य दूध को-ओपरेटिव फेडरेशन में निकली 142 पदों की भर्ती, सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 15, 2020

Sarkari Naukri: बिहार राज्य दूध को-ओपरेटिव फेडरेशन में निकली 142 पदों की भर्ती, सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित



Sarkari Naukri: बिहार राज्य दूध को-ओपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉमफेड) ने एकाउंट्स, मार्केटिंग और प्रोक्योरमेंट विभागों में सहायक की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कॉमफेड की इकाईयों और सम्बद्ध मिल्क यूनियन में विभिन्न विभागों में कुल 142 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार कॉमफेड की ऑफिशियल वेबसाइट, sudha.coop पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म की मदद से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से ही शुरू हो चुकी है और कॉमफेड द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2020 निर्धारित की गयी है। कॉमफेड 142 सहायक भर्ती अधिसूचना यहां देखें ADVERTISING Ads by Teads यहां करें ऑनलाइन आवेदन Bihar Government Jobs 2020: बिहार में निकली कई सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, देखें पूरी सूची Bihar Government Jobs 2020: बिहार में निकली कई सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, देखें पूरी सूची यह भी पढ़ें जानें पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या एकाउंट्स असिस्टेंट – 39 पद मार्केटिंग असिस्टेंट – 31 पद प्रोक्योरमेंट असिस्टेंट – 72 पद आवेदन पहले जाने योग्यता मानदंड एकाउंट्स असिस्टेंट – कॉमर्स ग्रेजुएट और सम्बन्धित कार्य का दो वर्ष का अनुभव। आयु सीमा 37 वर्ष। मार्केटिंग असिस्टेंट – किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट। आयु सीमा 37 वर्ष। प्रोक्योरमेंट असिस्टेंट – आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स में ग्रेजुएट और सम्बन्धित कार्य का दो वर्ष का अनुभव। आयु सीमा 37 वर्ष।   :    आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कॉमफेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करके उम्मीदवार पंजीकरण संख्या प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके उम्मीदवार सम्बन्धित पद के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपने 10वीं का प्रमाण-पत्र, स्नातक की अंकतालिका और जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन सबमिट किये गये अप्लीकेशन का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।