Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/सरकारी गाइडलाइन व आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार: एसडीएम-koshilive - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 12, 2020

मधेपुरा/सरकारी गाइडलाइन व आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार: एसडीएम-koshilive

मधेपुरा। प्रखंड के थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति सदस्यों की बैठक थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राजीव सिन्हा ने कहा कि सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए सादगी से दशहरा मनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व लड़ रहा है। जिले में काफी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसलिए इससे बचाव के लिए जारी गाइडलाइंस के तहत पूजा करते समय शारीरिक दूरी का पालन एवं मास्क लगाकर करने को कहा। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा जारी नियमों के नअुसार इस बार पूजा पंडाल, लाइटिग, तोरण द्वार, स्वागत द्वार, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला के आयोजन पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। साथ ही पूजा समिति के द्वारा किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री के वितरण पर भी रोक लगाई गई। इस नियम को तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। वहीं उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्व सक्रिय होकर आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। वैसे लोगों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों को किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देकर शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने को कहा। वहीं थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाए जाने की सूचना अविलंब पुलिस को देकर अपना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में अपना योगदान देने को कहा। बैैठक में डॉ. समीर दास, डॉ. मु. वाली, डॉ. मु. असलम, प्रमुख भाष्कर सिंह, विशुनदेव सिंह, प्रो. देवनारायण पासवान देव, रतनचंद दास, प्रदीप साह, गोपाल जायसवाल, रूपेश पूर्वे, सरपंच गंगा दास, संतोष पोद्दार, अजय शंकर सिंह, विपीन कामती, जीवन सिंह, मु. शकील उर्फ पुन्ना, मु. कलाम, जसीम खान, शंकर मेहता, मु. सुभान, श्यामसुन्दर साहा, राजेश साह, कुलकुल सिंह, चुनचुन झा, मुखिया विजय कुमार मेहता, दयानंद यादव, अरूण जायसवाल सहित सहित अन्य मौजूद थे।