Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/कल से 20 तक होगा नामांकन, 23 तक नाम वापसी-koshilive - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 12, 2020

सहरसा/कल से 20 तक होगा नामांकन, 23 तक नाम वापसी-koshilive

सहरसा। तीसरे चरण में सात नवंबर को होनेवाले चुनाव को ले प्रत्याशियों द्वारा मंगलवार से नामांकन का पर्चा भरा जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। समाहरणालय में 74 सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर सदर राजेन्द्र दास के कार्यालय में, 75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ शंभूनाथ झा के कार्यालय वेश्म में तथा 77 महिषी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनय कुमार मंडल के कार्यालय वेश्म में नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के पूर्व प्रत्याशियों के आवश्यक कागजातों की जांच के लिए तीनों निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष काउंटर बनाया गया है। जहां कागजातों के सत्यापन उपरांत नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी अपने निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में दाखिल होंगे। जबकि 76 सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र का नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह सिमरीबख्तियारपुर एसडीओ बीरेन्द्र कुमार के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

नामांकन हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। समाहरणालय की ओर जानेवाली सड़क पर अंबेदकर चौक, विकास भवन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष बैरियर लगाया गया है। जहां से प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक समर्थक के अलावा अन्य लोगों को आगे जाने की इजाजत नहीं होगी। नामांकन की सभी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी होगा। चारो विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन का पर्चा भरा जाएगा। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्र की संवीक्षा की जाएगी, और 23 को नामांकन वापस लिया जा सकेगा।