Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/15 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 12, 2020

मधेपुरा/15 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मधेपुरा। परमानंदपुर ओपी क्षेत्र भतरंधा वार्ड संख्या पांच में छापेमारी के दौरान 15 लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डीएसपी अजय नारायण यादव के निर्देश पर परमानंदपुर ओपी प्रभारी झोटी राम के नेतृत्व में गठित टीम ने भतरंधा वार्ड संख्या पांच में बीजो यादव उर्फ विजेंद्र के घर छापेमारी कर प्लास्टिक के गैलन में लगभग 15 लीटर शराब व शराब बनाने वाले उपकरण दो एचपी कंपनी के गैस सिलेंडर चूल्हा के साथ पिटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं ओपी अध्यक्ष झोंटी राम ने बताया कि शराब तस्करी में संलिप्त तस्कर को मद्य उत्पाद निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके पर गठित टीम के विधि व्यवस्था प्रभारी अमरकांत महाराज, घैलाढ़ थानाध्यक्ष रामनारायण यादव, जमादार विजय प्रसाद, लक्ष्मण राम सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।