Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/मधेपुरा:चुनावी सभा में शामिल हो पाएंगे अधिकतम सौ व्यक्ति - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 3, 2020

बड़ी खबर/मधेपुरा:चुनावी सभा में शामिल हो पाएंगे अधिकतम सौ व्यक्ति

संवाद सूत्र आलमनगर (मधेपुरा): विधानसभा चुनाव को लेकर एसडीओ राजीव रंजन ने कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। कलाभवन में आयोजित प्रशिक्षण में में एसडीओ ने पदाधिाकरियों से कहा कि चुनाव के दौरान जारी किए गए गाइडलाइन का पालन करना है। वहीं क्षेत्र में मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों का पहचान करने का निर्देश दिया गया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनावी सभा में एक जगह एक सौ से अधिक व्यक्ति जमा नहीं हो सकते हैं। रोड शो में पांच वाहन व डोर टू डोर सम्पर्क के लिए भी पांच लोगों को जाने की अनुमति दी जानी है। मौके बीडीओ मिन्हाज अहमद सहित कई मौजूद थे।