Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/पूर्णियां:दो ट्रक में लदा 2886 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 3, 2020

बड़ी खबर/पूर्णियां:दो ट्रक में लदा 2886 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया । बायसी और डगरुआ थाना की पुलिस ने 24 घंटे में शराब तस्करी की दो बड़ी खेप पकड़ने में सफलता पाई। बंगाल से शराब तस्करी कर पूर्णिया के रास्ते अन्य जगह ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग जगह कार्रवाई कर दो ट्रक में लदा 2886 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया।

एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर शराब तस्करी के रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बंगाल के विधाननगर से शराब तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर बायसी और डगरुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया कि बायसी थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह एनएच 31 पर शक के आधार पर एक ट्रक को रोककर जांच किया तो ट्रक में अनानास के नीचे शराब की खेप छिपाया हुआ मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शराब लदे ट्रक बीआर 01जीजी 0753 रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहन सहित दरभंगा निवासी चालक संजीत यादव को गिरफ्तार किया। ट्रक से 242 कार्टन में 2149 लीटर विभिन्न ब्रांड का विदेश शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि उसे ट्रक लेकर हाजीपुर महुआ जाना था। बताया कि विधानगर सिल्लीगुड़ी में यादव जी नाम के व्यक्ति उसे भेजा था। दरभंगा पार करने के बाद उसे फोन कर किसी का नंबर दिया जाता जो उसे निश्चित ठिकाना पर ले जाकर सामान उतारता। वहीं डगरुआ थाना पुलिस ने शराब तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर एनएच पर मध्य रात्रि में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान एक राजस्थान नंबर के ट्रक को चालक सड़क किनारे खड़ा कर भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पीछा तक पकड़ा और ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में अनानास के नीचे 65 कार्टून में 737 लीटर शराब बरामद हुआ। इस दौरान राजस्थान निवासी ट्रक चालक हरबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि उसे कोसी पुल पार कर आगे ले जाकर दूसरे चालक को देना था। मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्करी के नेटवर्क की तलाशी हेतु छानबीन में जुट गई है।