Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/मास्क फोर्स बने चेंज फ़ॉर के सदस्य,गांधीगिरी कर लोगों को कोरोना संक्रमण से कराया अवगत, बाँटा मास्क - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, October 2, 2020

सहरसा/मास्क फोर्स बने चेंज फ़ॉर के सदस्य,गांधीगिरी कर लोगों को कोरोना संक्रमण से कराया अवगत, बाँटा मास्क

*मास्क फोर्स बने चेंज फ़ॉर के सदस्य*

_गांधीगिरी कर लोगों को कोरोना संक्रमण से कराया अवगत, बाँटा मास्क_

रितेश हन्नी/सहरसा।

सहरसा - कोरोना संक्रमण के मामले में सहरसा जिला बिहार में पांचवा स्थान ला चुका है, इसी को देखते हुए सामाजिक संस्था चेंज फ़ॉर श्योर के सदस्यों ने लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। इस दौरान सदस्यों ने गांधीगिरी दिखाते हुए बाइक और टेम्पू चालक को रोक-रोक कर मास्क वितरित किया। इस दौरान सदस्यों ने लोगों को कोरोना संक्रमण के लिए लोगों को जागरूक भी किया। सदस्यों ने सबों से अपील की कि जब तक बहुत जरूरी न हो घरों से न निकलें, भीड़ भाड़ वाले जगहों पर मास्क का प्रयोग करें। मौके पर अध्यक्ष अमित कुमार टिंकू ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नही है, इसलिए ऐतिहात बरतना जरूरी है, इसलिए सतर्क रहें। मौके पर संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।