रैना के साथ 11 करोड़ तो हरभजन के साथ 2 करोड़ का कांट्रेक्ट
क्रिकट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपरकिंग्स ने सुरेश रैना और हरभजन सिंह को अपनी आधिकारिक वेबसाइट में खिलाड़ियों की सूची से पहले ही हटा दिया है. और अब टीम मैनेजमेंट ने दोनों के साथ किए गए सभी अनुबंध खत्म करने का भी फैसला ले लिया है. बता दें कि साल 2018 में रैना और हरभजन सिंह ने फ्रेंचाइजी के साथ तीन साल का करार किया था, जो इस साल यानी 2020 में वैसे ही खत्म हो रहा है. रैना के साथ जहां चेन्नई सुपरकिंग्स ने 11 करोड़ रुपये की डील की थी, वहीं हरभजन के साथ 2 करोड़ रुपये का सालाना कांट्रेक्ट किया गया था.
क्या एमएस धोनी के साथ बिगड़ गए हैं सुरेश रैना के रिश्ते? रैना के इस कदम से मिला जवाब!
सैलरी हुई अपडेट
हालांकि इनसाइड स्पोटर्स की खबर के मुताबिक जब चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ के. विश्वनाथन से सुरेश रैना और हरभजन सिंह के कांट्रेक्ट खत्म करने संबंधी सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया. वैसे विश्वनाथन ने खिलाड़ियों की सैलरी अपडेट करने को लेकर अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा, खिलाड़ियों की सैलरी अपडेट की गई है. हालांकि खिलाड़ियों को खेलने पर ही पैसे मिलेंगे. जो खिलाड़ी नहीं खेलेंगे उन्हें पैसे नहीं दिए जाएंगे.
आज सनराइजर्स से भिड़ेगी चेन्नई की टीम
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. टीम को अपने शुरुआती तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि अब अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो की वापसी से टीम मजबूत हुई है और उसका इरादा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर जीत की पटरी पर लौटने का होगा. दोनों टीमों के बीच 2 अक्टूबर को ये मैच खेला जाएगा.