गोढियारी में ग्रामीणों ने राजद नेता डॉ गौतम कृष्ण का किया भव्य स्वागत
रामानंद कुमार ब्यूरो रिपोर्ट मधेपुरा
महिषी विधानसभा से महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार के रूप में डॉ गौतम कृष्ण को राजद का सिंबल मिलने के बाद से ही मधेपुरा विधानसभा में भी खुशी की लहर दौड़ रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथो से टिकट लेकर आए डॉ गौतम कृष्ण का महिषी और मधेपुरा दोनों विधानसभा में स्वागत एवं बधाई का अनंत दौर जारी है। देर शाम अपने पैतृक गांव गोढियारी पहुंच कर गौतम कृष्ण ने पूरे गावं का भ्रमण करके जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। आस्था का प्रतीक बाबा साधु स्थान में पूजा अर्चना करने पहुंचे गौतम कृष्ण के साथ स्थानीय निवासी शिवकुमार यादव, जय नारायण यादव, मंटू यादव,आमोद यादव,राजेन्द्र यादव,श्याम फौजी,प्रियव्रत यादव ,वीरेंद्र यादव ने बताया कि गौतम कृष्ण को राजद का टिकट मिलने से पूरे गावं में खुशी का माहौल है ,और रिकॉर्ड मतों से विजई होने का आशीर्वाद देते हैं। हमलोग राजद सुप्रीमो श्री लालू यादव, और बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित समस्त राजद परिवार को धन्यवाद देते हैं। महिषी विधानसभा से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं और सुरक्षा में मुस्तैद पीपीसी कमांडो दस्ता को ग्रामीण युवाओं ने हार्दिक स्वागत किया। समाचार प्रेषित होने तक पूरे इलाके में बधाई एवं शुभकामनाओं का दौर जारी है।