Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime:गर्लफ्रेंड्स के साथ छलका रहे थे जाम, पुलिस पहुंची तो छत से कूद पैर तुड़ा बैठी युवती - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 12, 2020

Bihar Crime:गर्लफ्रेंड्स के साथ छलका रहे थे जाम, पुलिस पहुंची तो छत से कूद पैर तुड़ा बैठी युवती

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी (Prohibition) की हवा निकालते हुए पटना के दीघा थाना क्षेत्र में छत पर जाम छलकाया (Liquor Party) जा रहा था। कुछ युवक नशे की हालत में महिला मित्रों (Girl Friends) के साथ मस्‍ती के मूड में थे, लेकिन इसी बीच पुलिस पहुंच गई। फिर तो नशा हवा होना ही था। इस बीच भागने की कोशिश में एक युवती छत से कूद कर पैर तुड़वा बैठी। हालांकि, मौके पर मौजूद दो अन्‍य युवतियां भागने में सफल रहीं। मौके से तीन युवक गिरफ्तार किए गए।
आधी रात में छत पर चल रही थी शराब पाटी

मिली जानकारी के अनुसार दीघा के घुड़दौड़ रोड स्थित एक घर की छत पर आधी रात में कुछ युवक महिला मित्रों के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। वहां जमकर जाम छलकाया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद रविवार की रात थानेदार मनोज सिंह ने छापेमारी की।



एक युवती का पैर टूटा, तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद तीन में से दो युवतियां तो भाग गईं, लेकिन तीसरी छत से कूद कर पैर तुड़ा बैठी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वहां से नशे में धुत विकास (हाजीपुर), प्रेम (राजगीर) और अनिल (जहानाबाद) काे भी गिरफ्तार कर लिया। जिस युवती का पैर टूटा है, वह पटना के पटेलनगर की रहने वाली है। वह शादीशुदा है। पुलिस की देखरेख में उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


पटना के दीघा इलाके में हो रहीं ऐसी घटनाएं

विदित हो कि पुलिस को दीघा थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड और पाेल्सन रोड में महिलाओं के साथ शराब पार्टी की शिकायत मिलती रही थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी देने को कहा था।

पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा (SSP Upendra Kumar Sharma) ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।