सहरसा। थाना परिसर में मंगलवार को दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि इस बार कोरोना वायरस बीमारी से बचने के लिए प्रशासन ने किसी भी तरह के आयोजन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। कहा कि मेला समेत अन्य किसी तरह का आयोजन होने पर मेला कमेटी के सदस्यों पर मामला दर्ज कराया जाएगा। दुर्गा मंदिरों में शारीरिक दूरी बनाकर सिर्फ पूजा-अर्चना की जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। बैठक में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो गफार खां, मुखिया बिदेश्वरी मेहता, अवधेश कुमार, अनिल पासवान, भाजपा नेता मनोज यादव, बंटी झा, मो. मुस्तकीन, संतोष सिंह, संजीव कुमार, भोला साह, आफताब आलम समेत कई अन्य उपस्थित थे।संसू, बैजनाथपुर ( सहरसा): बैजनाथपुर में दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी संजीव कुमार ने की जबकि संचालक सीओ श्रीनिवास ने किया। बताया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान मेला का आयोजन नहीं होगा। रावण के पुतला दहन पर भी रोक है। पुजा समिति के अध्यक्ष व सचिव को निर्देश दिया गया कि इस वर्ष कलश स्थापना के दिन शोभा जुलूस नहीं निकलेगा। मौके एएसआई सुधीर कुमार सिंह, रामजी यादव, युवा राजद जिला अध्यक्ष भारत यादव, सरपंच अरुण कुमार, सेवा निवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी यादव, पूर्व मुखिया प्रत्याशी कुमारी सोनी, मुखिया पंकज कुमार, समिति सदस्या उषा देवी, अर्जुन कुमार, संजय कुमार, सुधीर प्रसाद यादव, जाप के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।