Nititsh Kumar Son: राजनीति में परिवारवाद और वंशवाद जैसे शब्द बरसों से चले आ रहे हैं। बिहार में चुनाव का समय निकट आ रहा है, ऐसे में लोगों की आंखें पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी के बेटे तेजस्वी यादव के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान पर टिकी हुई है। वहीं, कई लोग इस बात को लेकर उत्सुक रहते हैं कि वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम कब रखेंगे। बता दें कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। निशांत बताते हैं कि उन्होंने अपना पूरा जीवन अध्यात्म को समर्पित कर दिया है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी बातें विस्तार से –
पिता से चार गुना अधिक है संपत्ति: सरकारी वेबसाइट के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल चल-अचल संपत्ति तकरीबन 56.23 लाख रुपये है। वहीं, उनके पुत्र नीतीश की संपत्ति उनसे करीब चार गुना अधिक है। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों की वजह से निशांत अपने पिता पर ही निर्भर हैं।
कितनी है नीतीश कुमार और निशांत की कुल संपत्ति: अपनी चल संपत्ति के तौर पर नीतीश कुमार ने 16.23 लाख का ब्यौरा दिया है। जबकि दिल्ली में उनका 1000 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट भी है। इस फ्लैट की कीमत 40 लाख रुपये बताई जाती है। वहीं, उनके बेटे निशांत की कुल संपत्ति 2.43 करोड़ है। चल संपत्ति में उनके पास तकरीबन 1.18 करोड़ है, जबकि अचल संपत्ति 1.25 करोड़ की है। इसके अलावा, नीतीश कुमार व उनकी स्वर्गीय पत्नी की अधिकतर संपत्ति पर भी निशांत का ही हक है। बता दें कि नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा एक शिक्षिका थीं जिनका 2007 में स्वर्गवास हो गया था।
मां की इतनी संपत्ति के हैं मालिक: स्वर्गवासी मां मंजू सिन्हा की तरफ से भी निशांत को एक पोस्ट ऑफिस खाता, बैंक खातों की बचत, ग्रैच्युटी, पटना के कंकड़बाग में एक भूखंड, जीपीएफ और गहने भी मिले हैं।