Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:थानाध्यक्ष के खिलाफ ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी को भेजा आवेदन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 13, 2020

सहरसा:थानाध्यक्ष के खिलाफ ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी को भेजा आवेदन

सहरसा। बसनही थाना पुलिस द्वारा बैठमुसहरी गांव में बीते दिनों एक घर में छापेमारी किये जाने से नाराज गृहस्वामी के समर्थन में दर्जनों ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ वरीय अधिकारियों को आवेदन भेजा है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए सामूहिक आवेदन में बताया गया है कि छह अक्टूबर की रात बसनही थाना पुलिस द्वारा बिना महिला पुलिस जवान को साथ लिए बैठमुशहरी पंचायत के वार्ड नौ निवासी रामपुकार मेहता के घर छापेमारी की गई। इस दौरान घर में मौजूद महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की की गई। तथा महिला द्वारा इसका विरोध करने पर जेल भेजे जाने की धमकी दी गई। पीड़ित गृहस्वामी व ग्रामीणों के हस्तगत आवेदन में मानवाधिकार का हनन होने का दावा करते हुए बताया है कि राजनीतिक दबाव में आकर बसनही थाना पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाया। छापेमारी में घर से कोई आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी नही की जा सकी थी। उक्त बाबत बसनही थानाध्यक्ष श्वेतकमल ने बताया कि मध निषेध पटना द्वारा दिए गए आदेश पर छापेमारी की गई थी।