सरायगढ़ (सुपौल): नेशनल हाईवे पर भपटियाही थाना से करीब दो किलोमीटर पूरब तेज रफ्तार से जा रही एक स्कॉर्पियो रेलिग से टकरा गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोग जख्मी हुए जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। भपटियाही थाना सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया स्कॉर्पियो पर सवार व्यक्ति अररिया में एलआईसी ऑफिस में कार्यरत है। बताया कि स्कॉर्पियो तेज गति से जा रही थी कि उसका एक चक्का आवाज कर गया और वह रेलिग से टकरा गया। स्कॉर्पियो में एक महिला तथा एक बच्चा भी था जिसे मामूली चोटें आई है। दूसरी घटना में भपटियाही बाजार में एक ट्रक से मोटरसाइकिल चालक को ठोकर लग गई जिसमें वह जख्मी हो गया। जख्मी का नाम रामलोचन बताया गया है जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में चल रहा है।