Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/सहरसा:बीस वर्षों से फरार कुख्यात बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 3, 2020

बड़ी खबर/सहरसा:बीस वर्षों से फरार कुख्यात बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

सहरसा। जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बल्थी निवासी करीब वर्षों फरार चल रहे कुख्यात संजय सिंह खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल से बख्तियारपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार बदमाश संजय सिंह पर सिर्फ बख्तियारपुर थाना में हत्या, रंगदारी सहित संगीन मामले दर्ज हैं।

बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुधाकर कुमार ने बताया कि उन्हें इस बदमाश के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि वो इन दिनों अपने ससुराल में रहता है। एक टीम का गठन कर बख्तियारपुर थाना के एसअनि मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल महेशखुंट पहुंच वहां के थानाध्यक्ष के सहयोग से खेमहा बसंती गांव से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संजय सिंह को पुलिस 2001 से तलाश कर रही थी। एक बार एसटीएफ की टीम भी संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए लगाया था लेकिन वो पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सबसे पहले संजय सिंह पर 20 अप्रैल 2001को बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 41/01 हत्या का प्रयास, आ‌र्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। उसके बाद जीआर 959-08, फिर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 157/10, उसके बाद बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 230/10 जिसमें सरडीहा पंचायत के बलथी निवासी महेंद्र सिंह को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था हालांकि पुलिस को बयान देने के उपरांत इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद 2012 में फिर बलथी निवासी सुनील कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने को लेकर बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 157/12 दर्ज किया गया था।