सहरसा। बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार शाम खेत में घास काटने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। जिसमें एक पक्ष के द्वारा की गई गोलीबारी में दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। घटना को लेकर बताया जाता है कि एक व्यक्ति के हाथ में तो दूसरे के सिर में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना के संबंध में बताया कि मोहनपुर गांव स्थित महानंद बासा के बगल स्थित अपने खेत में मोहनपुर गांव निवासी मंडल यादव खेत में घास काट रहे थे। इसी बीच इसी गांव के महानंद यादव भी आ गये और उसे बोला कि हमारे खेत में घास क्यों काट रहे हो जिस पर मंडल यादव ने कहा कि यह खेत मेरा है हम घास काट रहे हैं। इस बात पर महानंद यादव ने खेत अपना बताया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
लेकिन कुछ समय बाद मंडल यादव अपने सहयोगी रधुनाथ यादव के साथ घर वापस आ रहे थे कि महानंद यादव के बासा के समीप पहुंचने पर वो उन दोनों को घेर लिया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी होते-होते मारपीट हो गई। इसी दौरान महानंद यादव की ओर से जज यादव, लड्डू यादव सहित अन्य ने गोली चला दी। इससे मंडल यादव व रघुनाथ यादव जख्मी हो गए। इस संबंध में ओपी प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए तीन लोगों को थाना लाया गया है।