Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/तस्करी के मवेशी के साथ वाहन स्वामी व चालक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 12, 2020

मधेपुरा/तस्करी के मवेशी के साथ वाहन स्वामी व चालक गिरफ्तार

मधेपुरा। गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिहेश्वर-सुपौल राज पथ पर सुपौल जिला सीमा के समीप लगे चेक पोस्ट पर शनिवार की रात करीब दस बजे वाहन जांच के दौरान एक मिनी ट्रक टाटा 407 वाहन पर मवेशियों को लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा हा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। जब्त वाहन में छोटे बड़े कुल 13 मवेशी बंधा हुआ मिला। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वाहन चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। वाहन पर लदे मवेशी को उतारकर मवेशी के बंधे पैर को रस्सी खोलकर मुक्त किया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने बताया पशु क्रूरता अधिनियम के साथ विधि सम्मत धारों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी मवेशी का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत गोशाला मधेपुरा पहुंचाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक राजकिशोर मंडल व सअनि देवनारायण यादव पुलिस बल और सीपीएमएफ एसएसबी विशेष बल के साथ वाहन जांच किया जा रहा था। इसी दौरान एक मिनी ट्रक तेजी से सिंहेश्वर की ओर से आ रहा था। जांच के लिए पुलिस ने गाड़ी चालक को रूकने का इशारा किया तो चालक भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस बल के सहयोग से गाड़ी को रोका गया। गाड़ी चालक पिपराही पिपरा सुपौल निवासी नवीन कुमार राम ने कोई कागजात पुलिस के समक्ष जांच के लिए प्रस्तुत नहीं किया। गिरफ्तार चालक नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि गाड़ी मालिक सिमरिया, त्रिवेणीगंज सुपौल निवासी सुनील चौधरी ने मवेशी तस्कर गुड्डू कुमार सहित अन्य पशु तस्करों से साठगांठ कर अधिक भाड़ा में हर रोज अधिक पशु को पैर बांधकर ढोने का काम करते हैं।